लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

पुलिस की मुठभेड़ और फायरिंग के दौरान दो बदमाशों को लगी गोली ।

देहरादून के प्रेमनगर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। जिस पर पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मीठी बेरी टी स्टेट थाना प्रेम नगर क्षेत्र अंतर्गत एक विक्रम टेंपो में सवार तीन बदमाशों को चेकिंग के दौरान रोकने पर टेंपो से उतरके दो बदमाशों द्वारा पुलिस  पर फायरिंग की गई ।

कार्रवाई में दो बदमाश सुल्तान व फैसल निवासी बिजनौर को पुलिस फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगी।पुलिस द्वारा दोनों बदमाशों के साथ ही टेंपो चालक अभियुक्त असलम निवासी बिजनौर को गिरफ्तार किया। घायल बदमाशो को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।

 

मीठी बेरी टी स्टेट में हुई गोकशी की घटना में यह आरोपी शामिल थे। आज भी बदमाश गोकशी करने के इरादे से आए थे। बदमाशो के कब्जे से (02) 315 बोर के तमंचे मय खोखा कारतूस, एक चापड ,एक चाकू बरामद हुआ।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime