लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

उत्तराखंड में हुआ चारधाम यात्रा का आगाज, Pm Modi ने दी बधाई

रुद्रप्रयाग – केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद शुक्रवार से चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। केदारनाथ धाम के कपाट के बाद यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने पर यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बधाई दी है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा ‘देवभूमि उत्तराखंड के पवित्र चार धाम यात्रा के शुभारंभ की बहुत-बहुत बधाई। बाबा केदारनाथ धाम समेत चारों धामों की यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए एक ऐसी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक यात्रा है, जिससे उनकी आस्था और भक्ति को नई स्फूर्ति मिलती है। इस यात्रा पर निकले सभी भक्तों और श्रद्धालुओं को मेरी ढेरों शुभकामनाएं।

अक्षय तृतीया के मौके पर शुभ लग्न में अभिजीत मुहूर्त में सुबह सात बजे केदारनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं। पूरे विधि विधान के साथ पुरोहितों ने शीतकाल के चलते पिछले छह महीनों से बंद केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले। अब अगले छह महीनों तक बाबा केदारनाथ अपने भक्तों को इसी मंदिर में दर्शन देंगे।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *