लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

बद्रीरनाथ और केदारनाथ में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दिए निर्देश साथ ही चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा ।

देहरादून-उत्तराखण्ड़ की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने यूपीसीएल को निर्देश दिए कि केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में 24 घंटें विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को भी पुख्ता करने के निर्देश दिए। बीते दिन बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में बदरीनाथ धाम व केदारनाथ धाम में विद्युत आपूर्ति तथा चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में बैठक थी। मुख्य सचिव ने यूपीसीएल को केदारनाथ धाम में निर्बाध बिजली आपूर्ति के कड़े निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने ये भी कहा कि केदारनाथ धाम व बदरीनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के सफल संचालन के लिए शीर्ष प्राथमिकता पर निरंतर विद्युत आपूर्ति की जाए। उन्होंने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग तथा जिलाधिकारी चमोली को निर्देश दिए कि विद्युत स्टेशन के लिए केदारनाथ व बदरीनाथ में जल्द से जल्द आवश्यक भूमि उपलब्ध करवाई जाए। मुख्य सचिव ने यूपीसीएल को सख्त निर्देश दिए हैं कि सुनिश्चित किया जाए कि कहीं से भी विद्युत ब्रेकडाउन की शिकायत न आए। निर्देश दिए ।

यात्रियों की सुविधाओं को शीर्ष प्राथमिकता पर लेते हुए चारधाम यात्रा की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को और अधिक पुख्ता बनाया जाए। इस संबंध में यात्रियों की शिकायतों का तत्काल निवारण किया जाए। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को चारधाम यात्रा के कुशल प्रबंधन व सफल संचालन में होटल व्यावसायियों, एसोसिएशन और सभी हितधारकों से समन्वय व सहयोग लेने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा, चारधाम यात्रा आरंभ होने से पहले का यह समय अत्यंत महत्वपूर्ण एवं मूल्यवान है।

इस दौरान प्रशासन को चारधाम यात्रा के सफल संचालन की सभी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं दुरुस्त व चाक चौबंद करनी होंगी। बैठक में सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिन कुर्वे, पंकज कुमार पांडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व वर्चुअल माध्यम से डीएम चमोली तथा रुद्रप्रयाग मौजूद शामिल हुए।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime