लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

उत्तराखण्ड़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने चारधाम यात्रा पर उठाये सवाल ।

देहरादून- प्रदेश में चारधाम की कपाट खुलने की तिथि नजदीक आ रही है। साथ ही गंगोत्री-यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड चारधाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। इस पर सरकार का दावा है कि उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा । वहीं उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2024 की तैयारियों को लेकर राज्य के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने बिना नाम लिए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और सीएम पुष्कर सिंह धामी पर कटाक्ष किया है।

हरीश रावत ने कहा कि
चारधाम यात्रा राज्य की प्रतिष्ठा है. यात्रा सफल, सुचारू और सुरक्षित हो यह हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य भी है. चारधाम यात्रा की तिथियां सामने आ चुकी हैं. स्थितियां अब बहुत नजदीक हैं. मगर चारधाम यात्रा के लिए उत्तरदाई मंत्रालय और उनके मंत्री देश भर में पर्यटक बनकर घूम रहे हैं.

इसके अलावा हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर भी कटाक्ष किया. हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर किए पोस्ट में लिखा कि

मुख्यमंत्री जी भी राज्य के बाहर हैं। अकेले राज्य की मुख्य सचिव महोदया को मडुवे से लेकर जंगलों की आग तक और चारधाम यात्रा सबकी चिंता करनी पड़ रही है. पिछले साल चारधाम यात्रा के कई कटु अनुभव इस वर्ष भी डरा रहे हैं।

बता दें कि उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2024 की शुरुआत 10 मई को गंगोत्री-यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही हो जाएगी. बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी 12 मई को खुलेंगे. चारधाम यात्रा 2024 के लिए सरकार ने 15 अप्रैल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए थे. भक्त उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइड registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर-8394833833 पर yatra (यात्रा) लिख कर मैसेज करके भी पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. विभाग ने टोल फ्री नंबर- 0135-1364 दिया है. वह इस नंबर पर कॉल करके फोन पर भी पंजीकरण करवा सकते हैं. स्मार्ट फोन पर आप touristcarerttarakhand मोबाइल एप से पंजीकरण कर सकते हैं

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime