लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

केदारनाथ पैदल मार्ग में हिमखंड टूटने से रास्ता बंद साथ ही बर्फ हटाने का काम जारी ।

रुद्रप्रयाग- उत्तराखण्ड़ मे चारधाम यात्रा की तैयारी जोरों शोरो से चल रही है इसके साथ ही आगामी 10 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाने है। केदारनाथ धाम के यात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस बीच गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर कुबेर गदेरे में हिमखंड टूटने से रास्ता बाधित हो गया। रास्ते में लगभग 100 मीटर क्षेत्र तक बर्फ फैल गई है।

बीते दिन मंगलवार को पैदल मार्ग पर कुबेर गदेरे पर पसरे हिमखंड का ऊपरी हिस्सा ढह गया। जिससे टनों बर्फ रास्ते के 100 मीटर चौड़ाई वाले हिस्से में फैल गई। हिमखंड टूटने की रफ्तार इतनी तेज थी । बर्फ रास्ते को पार कर कुछ ही देर में गहरी खाई तक पहुंच गई।

साथ ही गनीमत ये रही कि इस दौरान पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की आवाजाही नहीं हो रही थी। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया कि हिमस्खलन की घटना के दौरान रास्ते में दोनों तरफ से कोई आवाजाही नहीं थी। अगले चार से पांच दिन में प्रभावित हिस्से की बर्फ हटा दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केदारनाथ धाम में हर दिन दोपहर बाद बर्फबारी हो रही है, जिस कारण बर्फ हटाने के काम में जुटे मजदूरों को भी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बर्फबारी से पैदल मार्ग पर बिजली, पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई है. जिनके ट्रीटमेंट का काम भी शुरू किया जा रहा है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime