लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म पर भड़का जनआक्रोश: होटल में तोड़फोड़, काले कारोबार की खुली परतें

ऋषिकेश

ऋषिकेश :के एक होटल में नाबालिग छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना से आक्रोशित लोगों ने संबंधित होटल में तोड़फोड़ कर कड़ा विरोध जताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच तेज कर दी गई है और होटल प्रबंधन की संदिग्ध भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने एम्स पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें न्याय और सुरक्षा का भरोसा दिया।

महिला आयोग का कड़ा रुख और प्रशासनिक निर्देश
महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने एसपी देहात जया बलूनी और कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट से फोन पर पूरी जानकारी ली। उन्होंने फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

सोची-समझी साजिश: अध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग को बहला-फुसलाकर होटल बुलाना और नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करना एक सोची-समझी साजिश प्रतीत होती है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर विशेष नजर रखने की अपील की है।

होटल सुरक्षा और सीसीटीवी: महिला आयोग ने पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर प्रदेश के सभी होटलों में कम से कम तीन महीने का सीसीटीवी बैकअप अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं।

अवैध बुकिंग पर कार्रवाई: बिना वैध पहचान पत्र और आयु सत्यापन के नाबालिगों को कमरे देने वाले होटलों को चिह्नित कर पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में सह-अभियुक्त के रूप में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

होटल के काले कारोबार और संदिग्ध भूमिका की परतें
पुलिस जांच में सामने आया है कि उक्त होटल का इस्तेमाल अनैतिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। आरोप है कि होटल में अतिरिक्त रकम लेकर और अधूरे दस्तावेजों के आधार पर कमरे बुक किए जाते थे।

नियमों की अनदेखी: जांच में यह भी तथ्य सामने आया है कि होटल संचालक को युवक के दूसरे धर्म से होने और युवती के नाबालिग होने की जानकारी थी, इसके बावजूद अतिरिक्त पैसे लेकर कमरा उपलब्ध कराया गया।

बंद मिले सीसीटीवी: होटल की निगरानी व्यवस्था पूरी तरह संदेह के घेरे में है, क्योंकि जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे जानबूझकर बंद पाए गए, जिसके पीछे बिजली न होने का बहाना बनाया गया था।

वीडियो बनाए जाने का आरोप: सूत्रों के अनुसार, दुष्कर्म के बाद आरोपी द्वारा नाबालिग का वीडियो बनाए जाने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस आरोपी और उसके दोस्त के मोबाइल फोन को ट्रेस कर डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है।

आरोपी की तलाश जारी
प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश, यशपाल बिष्ट ने बताया कि पूरे प्रकरण में होटल मालिक और मैनेजर की भूमिका की गहन जांच की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसकी संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहाँ लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स