मसूरी: एलबीएस अकादमी पहुंचे उपराष्ट्रपति, आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह में की शिरकत

मसूरी

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन गुरुवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) पहुंचे और वर्ष 2024 बैच के आईएएस अधिकारियों के लिए आयोजित आईएएस प्रोफेशनल कोर्स फेज-II के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अकादमी पहुंचने पर उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्य समारोह में उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए देश की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाने के लिए प्रेरित किया। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर अकादमी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स