उत्तराखंड में भारी बारिश का तांडव: देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज बंद

देहरादून :उत्तराखंड में इन दिनों मानसून का कहर लगातार जारी है। मौसम विभाग के भारी बारिश के रेड/ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मौजूदा मौसम की गंभीर स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए देहरादून के जिलाधिकारी ने आज (18 अगस्त) जनपद के समस्त विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य में आगामी 23 अगस्त तक के लिए मौसम का भारी पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके तहत अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए देहरादून डीएम द्वारा जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

नदी-नाले उफान पर, लैंडस्लाइड से रास्ते बाधित
राज्य में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर नदी-नाले उफान पर हैं, तो वहीं पर्वतीय मार्गों पर लगातार लैंडस्लाइड (भूस्खलन) की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके कारण कई मुख्य सड़क मार्ग बाधित हो गए हैं और यात्रियों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह कदम उठाया है और आम जनता से भी अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें तथा नदी-नालों के पास जाने से पूरी तरह बचें।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *