लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

रुड़की की कोर यूनिवर्सिटी में द्वितीय दीक्षांत समारोह संपन्न

कोर यूनिवर्सिटी

रुड़की स्थित कोर यूनिवर्सिटी में द्वितीय दीक्षांत समारोह गरिमा, उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में विश्वविद्यालय प्रशासन, संकाय सदस्य, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

“शिक्षा केवल डिग्री नहीं, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला”

अपने प्रेरणादायी संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान, कौशल और संकल्प के बल पर विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि आज का युवा जागृत और जागरूक है, इसलिए भारत को विश्व नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

स्टार्टअप संस्कृति और उद्योगोन्मुख शिक्षा की सराहना

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में विकसित हो रही स्टार्टअप संस्कृति और उद्योगोन्मुख शिक्षा प्रणाली की विशेष सराहना की। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि संस्थान के विद्यार्थियों को 44 लाख रुपये तक के उच्च पैकेज प्राप्त हुए हैं, जो गुणवत्ता, अनुशासन और संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है।

भारत की तकनीकी क्षमता का वैश्विक मंच पर प्रदर्शन

राज्यपाल ने यह भी उल्लेख किया कि जिस समय विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का आयोजन हो रहा है, उसी समय नई दिल्ली के भारत मंडपम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का अंतर्राष्ट्रीय आयोजन भारत की तकनीकी क्षमता को वैश्विक मंच पर स्थापित कर रहा है। यह देश के लिए गर्व का विषय है।

ये भी पढ़े : देहरादून में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

समारोह में एन. के. गोयल, चेयरमैन जे. सी. जैन और श्रेयांश जैन सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल करियर की कामना की।

 

Anjali Rawat
Author: Anjali Rawat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स